घाटमपुर: सजेती कस्बे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
सजेती कस्बे में देर रात मुकेश कुमार नाम के एक युवक ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सीएचसी में अन्य रिश्तेदार और ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है, घटना की जांच की जा रही है।