कोल: खेरेश्वर चौराहे के निकट सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, दोस्तों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 खेरेश्वर चौराहे के निकट सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 21 वर्षीय शाहरुख कबाड़ की फेरी का काम किया करता था। परिवार के लोगों के बताए अनुसार शाहरुख़ के दोस्त रविवार सुबह शाहरुख को अपने साथ ले गए थे। पुलिस के अनुसार रविवार शाम शाहरुख का खेरेश्वर चौराहे पर एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।