कोल: सासनी गेट रोड पर कांवड़ मार्ग पर पानी की पाइपलाइन टूटने से हुआ जलभराव, कांवड़ियों को हुई परेशानी
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 सासनी गेट रोड पर कावड़ मार्ग पर पाइप लाइन टूट गई। पाइपलाइन टूटने के चलते भारी मात्रा में सड़क पर जल भराव हो गया। इसी बीच कावड़ मार्ग पर जल भराव होने से कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। रविवार सोमवार मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे कावड़ मार्ग पर अचानक जल निगम की पानी की पाइपलाइन टूटी मिली।