कोल: गोंडा में देवर और उसके दोस्त के रेप से गर्भवती हुई विधवा, पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 गोंडा क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने देवर और उसके दोस्त पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला के अनुसार वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के 2 वर्ष तक उसके पति साथ रहे उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि फरवरी 2025 में उनका देवर अपने दोस्त के साथ महिला के घर देर रात कमरे में पहुंचा और दोनों ने विधवा महिला का रेप किया।