कोल: सराय मियां में घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के सराय मियां मोहल्ला ऊंचा से सामने आई है। जहां सोमवार की सुबह तड़के करीब 3:30 पर घर के दरवाजे पर खड़ी पैशन प्रो बाइक को अज्ञात लोगों के द्वारा पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने से बाइक कुछ देर में जलकर राख हो गई।इधर आग को देख मोहल्ला पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।