कोल: अलीगढ़-अतरौली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 अलीगढ़ अतरौली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 56 वर्षीय रामबाबू किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। रविवार रात्रि वह घर से खेतों में पानी लगाने के लिए बाइक से निकाल कर आए थे। रविवार सोमवार मध्य रात्रि 12:30 बजे पुलिस के माध्यम से घरवालों को उनकी एक्सीडेंट की सूचना मिली।