कोल: JNMC में कैजुअल वर्कर्स ने फिक्स वेतन या डेली वेजर की मांग को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 AMU के JN मेडिकल में कैजुअल वर्कर्स को फिक्स वेतन या डेली वेजर की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। कैजुअल वर्कर्स रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। कर्मचारियों ने हाथों में तख्तीयां लेकर एएमयू प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसी बीच कर्मचारियों ने कैजुअल 110 वर्कर्स को फिक्स वेतन या डेली वेजर करने की मांग की है।