कुलपहाड़: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद में 19 वर्षीय युवती छत से कूदी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, हैबतपुरा खंगारन
थाना पनवाड़ी क्षेत्र के हैबतपुरा खंगारन गांव में मोबाइल पर बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवती के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायल युवती काजल पुत्री हरिदास को उसका भाई राममिलन सीएचसी पनवाड़ी लेकर पहुंचा। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवती के सिर, कान और गले में गंभीर चोटें आई हैं।