घाटमपुर: दलदल भरे तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, 36 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला गया
घाटमपुर कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में नशे की हालत में एक बुजुर्ग दलदल भरे तालाब में डूब गया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी । इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 36 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव तालाब से बाहर निकाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है।