थाने में अधिकारी की कुर्सी पर बैठा दिखा शराब ठेकेदार! वायरल वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.
मुरैना। सबलगढ़ थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शराब ठेकेदार कथित तौर पर अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाता नजर आ रहा है। आसपास कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहा। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। थाना परिसर में बंदीगृह, शस्त्रागार और कंप्यूटर कक्ष जैसे संवेदनशील स्थान भी मौजूद हैं। वीडियो के सामने आने के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी लोगों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
#morena #मुरैना #पुलिस #सबलगढ़ #थाना