पूर्व सांसद अशोक अर्गल का विवादित बयान, बोले- गांधी को तो लोग यूं ही पूजते हैं, मोदी ने स्वच्छता के क्षेत्र में किया बेहतर काम
मुरैना। पूर्व सांसद अशोक अर्गल ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि गांधी को तो लोग यूं ही पूजते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने घर-घर शौचालय बनवाकर लोटा संस्कृति समाप्त करने का काम किया। अशोक अर्गल मुरैना में वैष्णवी शॉर्ट हैंड एंड इंस्टीट्यूट के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
#मुरैना #morena #भाजपा #कांग्रेस Bharatiya Janata Party (BJP) Indian National Congress