सागर नगर: नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करा रहे, महिला ने जनसुनवाई में शिकायत की
मकरोनिया के गौर नगर निवासी महिला अनुराधा जैन मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंची।जनसुनवाई में अधिकारियों से भूमि के संबंध मे उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी द्वारा नहीं कराए जाने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि मामले में वह 10 सालों से परेशान है लेकिन पटवारी अखिलेश जैन द्वारा पूरे प्रकरण को बाधित किए हैं।