कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार जिले में “अमृत रेखा” वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के प्रभावी उपयोग हेतु जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ई-दक्ष केंद्र में शनिवार को किया गया। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध जल स्रोतों की जांच, जल आपूर्ति प्रणाली में लीकेज अथवा दूषित जल की पहचान सहित अन्य जानकारी शामिल हैं।