कलेक्टर ने किया आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण
आंगनवाडी केन्द्र का संचालन बेहतर नही पाये जाने पर कार्यवाही के दिए निर्देश
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा सोमवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना अशोकनगर शहरी अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्र वार्ड क्रमांक 05 केन्द्र क्रमांक 16 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मात्र 04 बच्चे केन्द्र पर उपस्थित पाये गये । आंगनवाडी सहायिका केन्द्र पर उपस्थित नहीं थी बताया गया कि यह बच्चो को लेने गई हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र पर साफ-सफाई भी नहीं पाई गई, आंगनवाडी केन्द्र अव्यवस्थित पाया गया। आंगनवाही केन्द्र पर समय-सारणी अनुसार कोई भी गतिविधि संचालित होना नहीं पाया गया। आंगनवाडी केन्द्र का नियमित रूप से सही संचालन नहीं किये जाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ आंगनवाडी केन्द्र के हितग्राहियो नही मिलने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती चन्द्रसेना भिडे़ द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका का 08-08 दिवस का मानदेय तथा तृप्ति शर्मा पर्यवेक्षक की 08 दिवस का वेतन काटा गया है।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026