मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मलकीत सिंह संधू, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रेडक्रॉस समिति डॉ जयमंडल सिंह यादव,डॉ श्री विजय सिंह सहायक प्राध्यापक,जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव की उपस्थिति में किया गया। सत्र आरंभ 2026 -27 के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन,अतिथि सत्कार व एमएसडब्ल्यू की छात्रा ईशा शर्मा द्वारा सरस्वती माता का गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मलकीत सिंह संधू ने कहा जन अभियान समाज सेवा का अभियान है। नशा न करने को लेकर भी अपना वक्तव्य दिया। हम स्वयं सुधरेंगे तब हम समाज को सुधार पाएंगे। सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ जय मंडल सिंह यादव ने कहा में भी एमएसडब्ल्यू का छात्र रहा हूं। यहां छात्र नहीं नए समाजसेवी गड़े जाते हैं। व्यक्ति सामाजिक प्राणी है समाज सेवा में कार्य करेंगे रचनात्मक गतिविधि से जोड़ेंगे नए सृजन के साथ एक नई सोच पैदा करेंगे। एमएसडब्ल्यू कोर्स के बाद एक नया प्लेटफार्म तैयार होगा।डॉ विजय सिंह ने कहा कि इस कोर्स को करने से ग्रामीण क्षेत्र में नेट तो करने एवं जैविक कृषि पर भी कार्य करने हेतु प्रकाश डाला। जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान ने परिषद की अवधारणा एवं एमएसडब्ल्यू के कोर्स एवं कोर्स से वर्ष भर के कैलेंडर के बारे में समझाया। नशा मुक्ति पर सील कुमार यादव ने वक्तव्य दिया। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास पाठ्यक्रम कोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स श्री गिरिराज उपाध्याय ने किया। आभार कुमारसंभव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास पाठकम के छात्र-छात्राएं नव अंकुर संस्था के प्रतिनिधि सहित मेंटर्स श्री गणेशराम अहिरवार,श्री बलवीर यादव, श्रीमती मंजू सतव व श्री नरेंद्र बंजारा उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में एमएसडब्ल्यू बीएमडब्ल्यू छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की गई तथा एक पेड़ में अभियान के अंतर्गत एक आँवले का पौधा अतिथि द्वारा लगाया गया।
#ashoknagar