मुख्यमंत्री ने किया सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल योजना के हितग्रहियों को राशि का अंतरण
--
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण(संबल) 2.0 योजनान्तर्गत प्रदेश के 09 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 203 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। अशोकनगर जिले के 68 हितग्राहियों को 01 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया गया । एनआईसी कक्ष में आयोजित सिंगल क्लिक कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा हितग्राहियों को राशि अंतरण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी सहित हितग्राही उपस्थित हुए ।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026