Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
kajorkhatra
धर्मवीर मेडल जीतकर गांव आया तो पंचायत वासी बोले धर्मवीर चौधरी का भव्य स्वागत | #IndiaAhead #TonkNews #DharmveerChoudhary #RajasthanNews #Tonk #WelcomeCeremony #LatestNews #TopNews #BreakingNews
Bikaner, Bikaner
| Oct 4, 2026
#indiaahead
#tonknews
#dharmveerchoudhary
#rajasthannews
#tonk
#welcomeceremony
#latestnews
#topnews
#breakingnews
MORE NEWS
रामबिलास चौधरी बोले गांव जिला प्रदेश देश का नाम किया रोशन #IndiaAhead #TonkNews #DharmveerChoudhary #RajasthanNews #Tonk #WelcomeCeremony #LatestNews #TopNews #BreakingNews
Bikaner, Bikaner | Oct 4, 2026
महावीर इंटरनेशनल ने वितरित किए सेनिटरी नेपकिन बीकानेर। नोखा वीर केन्द्र चेयरमैन सुरेन्दरकुमार हीरावत ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम "झिझक छोङो,चुप्पी तोङो,खुलकर बोलो" के अंतर्गत आज सावित्री देवी गट्टाणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर (रायसर रोड), नोखा में 200 सेनिटरी नेपकिन सुपुर्द किये। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल नोखा के सचिव वीर बाबूलाल कांकरिया ने कहा कि किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। केंद्र सदस्य वीर ईश्वरचन्द दूगड़ ने बताया कि नोखा वीर केन्द्र द्वारा 100 एवं यूथ केंद्र द्वारा 100 सेनिटरी नेपकिन शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई, श्रीमती लीलाकंवर, श्रीमती कौशल्या सियाग को सुपुर्द किए गए। यूथ केन्द्र के वीर पंकज गोयल ने बताया कि अपेक्स द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम प्रतिमाह 350 केन्द्रों के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में नियमित चलाया जा रहा है। शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने कहा कि किशोरवय बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन महत्वपूर्ण आवश्यकता है, तथा इस प्रकार के हाइजैनिक सेनिटरी नेपकिन का उपयोग से संक्रमण से बचा जा सकता है। इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, श्याम सेवग,सुरेंद्र विश्नोई, प्रियंका गोयल, सुनीता कंवर राठौड़ सहित शाला स्टाफ उपस्थित था। प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रयासों व सेवा कार्यों हेतु महावीर इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया।
Bikaner, Bikaner | Oct 4, 2026
पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का निधन, अंतिम संस्कार में जूली, डोटासरा एवं सुशीला डूडी शामिल हुए बीकानेर । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान आज शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रघुनाथ सिंह भाटी कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़े रहे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधान के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे। रघुनाथ सिंह भाटी के निधन की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उनके निधन को कांग्रेस और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शनिवार की शाम को उनका अंतिम संस्कार उनके गांव हदा में किया गया। इस अवसर पर भंवर सिंह भाटी के पिता के अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नोखा कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, बिशना राम सिहाग, मदन गोपाल मेघवाल ने सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और भंवर सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। ईश्वर इस असहनीय दुःख में भाटी परिवार को अपार संबल प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री के पिता रूघनाथ सिंह भाटी के स्वर्गवास पर उनके पैतृक गांव हदां में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। [अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब।अंतिम संस्कार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Bikaner, Bikaner | Oct 4, 2026
रामेश्वर डूडी की पहली पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा आयोजित, भावुक हुई सुशीला डूडी बीकानेर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि जिस तरह से स्थानीय निकाय में कांग्रेस ने शहर में मेयर बनाया है, ठीक वैसे ही पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीतकर दिखाना है। अपना और पराया छोड़कर मैदान में उतरना होगा। ये प्रण लो कि जिसे टिकट देंगे, उसे ही प्रमुख और प्रधान बना देंगे। भाजपा सरकार के झूठे वादों के खिलाफ लड़ना होगा। यहां कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की श्रद्धांजलि सभा में डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार में किसान को बीज तक नकली मिल रहा है। कांग्रेस को एक जुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने जीतकर दिखा दिया है तो आप भी गांव में जीत दिलाकर बताओ। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से नाम काटने के मुद्दे पर सरकार ने हरियाणा, बंगाल को लूटने के बाद अब नाम फिर से जोड़ने की बात कर रहा है। डोटासरा ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी झूठ नहीं बोला, गलती हो सकती है लेकिन झूठ नहीं बोला। उन्होंने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की। बीकानेर में दिवंगत कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। उदयरामसर-नोखा रोड स्थित डूडी के समाधि स्थल पर होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच गए हैं। डूडी और जुली दोनों ने बीकानेर से पहले श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल ने कहा कि डूडी महापुरुष थे। कार्यक्रम के दौरान नोखा विधायक और डूडी की पत्नी सुशीला डूडी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि हम नाराज होते थे कि डूडी घर पर समय नहीं देते थे, आज जब जनता का प्यार देखती हूं तो पता चलता है कि डूडी जनता के लिए बने थे। ये कहते हुए नोखा विधायक भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसु टपक पड़े। फिर भी उन्होंने खुद को संभाला और संबोधन पूरा किया। *आज से ही पंचायत चुनाव में जुटें* इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने कहा कि रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आज ही जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को युवा नेता देने वाले डूडी को याद करके भावुक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ हुआ तो इसका श्रेय सिर्फ रामेश्वर डूडी को जाता है। जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष रहते हुए विधानसभा में धरना दिया। *गोविन्द मेघवाल ने कहा, कांग्रेस को मजबूत करें* इस शोकसभा में पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल ने कहा कि पंचायत राज के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल करके डूडी को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। अगर हम हार गए, तो लोग कहेंगे डूडी की टीम कमजोर रह गई। लोकसभा में कांग्रेस बीकानेर में लगातार हार रही है, इस पर भी सोचना चाहिए। उन्होंने मेयर चुनाव में बीकानेर में जीत का श्रेय डॉ. बीडी कल्ला को दिया। *डॉ. कल्ला ने कहा, किसानों का भला किया* बीकानेर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए हर पंचायत को कुछ न कुछ सहयोग दिया। आज भी पूर्व सरपंच याद करते हैं कि हमारे गांव को डूडी ने क्या दिया? सांसद रहते हुए भी उन्होंने आठों विधानसभा क्षेत्रों में काम किया। राजस्थान स्टेट एग्रो फाइनेंस की कमान भी संभाली। वो किसान केसरी थे और विधानसभा में उनके प्रयास दर्ज हैं। इस पंचायत चुनाव में डूडी नहीं है लेकिन हमें उनकी जीत का सिलसिला जारी रखना है। इससे पहले बीकानेर, नागौर सहित प्रदेशभर से कांग्रेस नेता डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके समाधि स्थल पहुंचे हैं। जहां डूडी की पत्नी और नोखा विधायक सुशीला डूडी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल भी सभा में शामिल हुए हैं।
Bikaner, Bikaner | Oct 4, 2026
मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश , तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का नोखा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को ट्रेस कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। यह गिरोह मात्र 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि एक अगस्त को भामटसर गांव में लगे टावर पर रात करीब दो बजे चोरी का अलार्म कंपनी को मिला। इस पर एयरटेल कंपनी के अधिकारी भरत सिंह ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया। अधिकारी ने पुलिस और अपने तकनीशियन को सूचना देकर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिना नंबरी कैंपर गाड़ी में सवार चोर गिरोह के सदस्य टावर से बैटरियां चुरा ले गए। इससे पहले भी यही गिरोह यहां से 20 बैटरियां चोरी कर ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआई गोविंद सिंह के नेतृत
Bikaner, Bikaner | Oct 4, 2026
बिना महापौर के ही सफाई के लिए ऑटो टिपर हुए रवाना उप महापौर पंकज गहलोत की मौजूदगी में विधायक जेठानंद ने दिखाई हरी झंडी पहले 2 अक्टूबर को था कार्यक्रम लेकिन अचानक बदल दिया गया कार्यक्रम आज 3 अक्टूबर को बिना महापौर अनिल कल्ला के ऑटो टिपर को रवाना करना बना चर्चा का विषय कार्यकाल शुरू होने के साथ ही निगम बनता दिख रहा है राजनीति का अखाड़ा सफाई का इंतजार कर रही जनता कहीं इस राजनीति में ना हो जाए गंदगी की शिकार बिना दस्तावेजों की पूर्ति के ट्रिपर को रवाना करने की भी बात आ रही है सामने कांग्रेसी पार्षद बोले- महापौर को परेशान करने के लिए किया जा रहा है यह कार्य। #bikaner #nagarnigam #mla #mahapour #bjo #congress #rajasthan #bikaner_update
Bikaner, Bikaner | Oct 4, 2026
अघोषित डंपिंग यार्ड बन रहे बीकानेर के लिए राहत भरी खबर..! घर-घर कचरा संग्रहण को गति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से 89 करोड़ रुपए की लागत के 185 ऑटो टिपर्स को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। इसी क्रम में बीकानेर में विधायक जेठानंद व्यास और संभागीय आयुक्त श्विश्राम मीना सहित अन्य अतिथियों ने नगर निगम क्षेत्र के लिए ऑटो टिपर्स को रवाना किया। उमीद है अब शहरवासियों को गंदगी और कचरे से जल्द निजात मिलेगी.. #Bikaner #CleanBikaner #WomenEmpowerment #SwachhBharat #RajasthanGovernment #BhajanlalSharma #VocalForLocal #SelfHelpGroup #BikanerNews Jethanand Vyas Dr B D Kalla
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026
बीकानेर। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में नूरानी मस्जिद, रानीसर के पास हाल ही में सिविल कार्य करवाया गया था। इसके बाद पानी की पाइपलाइन लीक हो गई, जिससे लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। दूसरी ओर, आसपास के घरों में पानी नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है, तो दूसरी तरफ लोग पानी के लिए परेशान हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा?
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026