महावीर इंटरनेशनल ने वितरित किए सेनिटरी नेपकिन
बीकानेर। नोखा वीर केन्द्र चेयरमैन सुरेन्दरकुमार हीरावत ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम "झिझक छोङो,चुप्पी तोङो,खुलकर बोलो" के अंतर्गत आज सावित्री देवी गट्टाणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर (रायसर रोड), नोखा में 200 सेनिटरी नेपकिन सुपुर्द किये। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल नोखा के सचिव वीर बाबूलाल कांकरिया ने कहा कि किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
केंद्र सदस्य वीर ईश्वरचन्द दूगड़ ने बताया कि नोखा वीर केन्द्र द्वारा 100 एवं यूथ केंद्र द्वारा 100 सेनिटरी नेपकिन शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई, श्रीमती लीलाकंवर, श्रीमती कौशल्या सियाग को सुपुर्द किए गए। यूथ केन्द्र के वीर पंकज गोयल ने बताया कि अपेक्स द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम प्रतिमाह 350 केन्द्रों के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में नियमित चलाया जा रहा है।
शाला प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने कहा कि किशोरवय बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन महत्वपूर्ण आवश्यकता है, तथा इस प्रकार के हाइजैनिक सेनिटरी नेपकिन का उपयोग से संक्रमण से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, श्याम सेवग,सुरेंद्र विश्नोई, प्रियंका गोयल, सुनीता कंवर राठौड़ सहित शाला स्टाफ उपस्थित था।
प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई ने बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रयासों व सेवा कार्यों हेतु महावीर इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया।