पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का निधन, अंतिम संस्कार में जूली, डोटासरा एवं सुशीला डूडी शामिल हुए
बीकानेर । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान आज शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रघुनाथ सिंह भाटी कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़े रहे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधान के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे।
रघुनाथ सिंह भाटी के निधन की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उनके निधन को कांग्रेस और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शनिवार की शाम को
उनका अंतिम संस्कार उनके गांव हदा में किया गया। इस अवसर पर
भंवर सिंह भाटी के पिता के अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नोखा कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, बिशना राम सिहाग, मदन गोपाल मेघवाल ने सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और भंवर सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
ईश्वर इस असहनीय दुःख में भाटी परिवार को अपार संबल प्रदान करें। इस अवसर पर
पूर्व मंत्री के पिता रूघनाथ सिंह भाटी के स्वर्गवास पर उनके पैतृक गांव हदां में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
[अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब।अंतिम संस्कार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।