बीकानेर। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में नूरानी मस्जिद, रानीसर के पास हाल ही में सिविल कार्य करवाया गया था। इसके बाद पानी की पाइपलाइन लीक हो गई, जिससे लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। दूसरी ओर, आसपास के घरों में पानी नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है, तो दूसरी तरफ लोग पानी के लिए परेशान हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा?
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026