सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा में पुस्तैनी जमीन पर कब्जा का आरोप, की गई शिकायत
बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा गांवा में एक खेतिहर मजदूर ने अपनी पैतृक कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी कहना है कि पुलिस को तत्काल सूचना देने के बावजूद आरोपियों के प्रभाव के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उक्त गांव निवासी बृजेश कुमार ने विपक्षियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।