राजपुर: राजपुर में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव का आगाज, 8 टीमों ने दी शानदार प्रस्तुति
बलरामपुर जिले में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआपारा खेल मैदान में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान करमा नृत्य की शानदार झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे करमा नर्तक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक अंदाज में मनमोहक प्रस्तुतिया