उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के लिए UDA और IOB के बीच ₹643.39 करोड़ के ऋण का MoU, 11 प्रमुख धार्मिक स्थलों व मंदिरों का होगा कायाकल्प
सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को ऐतिहासिक गति देते हुए 'अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के मध्य ₹643.39 करोड़ के टर्म लोन हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। UDA अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, सीईओ संदीप सोनी एवं बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरि रमन द्वारा हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत शहर के 11 प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक प्रोजेक्ट्स का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
इस वृहद कार्ययोजना के तहत श्रीकृष्ण विराट रूप परियोजना (₹217.51 करोड़), कालभैरव मंदिर (₹164.50 करोड़), सांदीपनि आश्रम (₹163.55 करोड़), मंगलनाथ मंदिर (₹123.90 करोड़), शनि एवं नवग्रह मंदिर (₹120.40 करोड़), भूखी माता मंदिर (₹106.57 करोड़), माँ बगलामुखी धाम नलखेड़ा (₹85 करोड़), अंगारेश्वर मंदिर (₹83 करोड़), 84 महादेव मंदिर समूह (₹30