उज्जैन: सुगम यातायात अभियान के तहत नो-पार्किंग में खड़े 49 वाहनों पर चला क्रेन का डंडा, निजातपुरा से नई सड़क तक सख्त कार्रवाई
शहर की सड़कों को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से उज्जैन यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्रों में बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष जब्ती अभियान चलाया। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश एवं एएसपी यातायात मनोज खत्री के मार्गदर्शन में डीएसपी उमाकांत चौधरी, टीआई राकेश तिवारी, सुदर्शन खरे व सीमा मौर्य के नेतृत्व वाली टीम ने निजातपुरा से कंठाल चौराहा होते हुए नई सड़क तक नो-पार्किंग में खड़े कुल 49 दोपहिया और चारपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त कर टोइंग शुल्क और चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौड़ी सड़कों पर यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहनों के खिलाफ यह सख्त मुहिम प्रतिदिन जारी रहेगी।
#UjjainNews #UjjainTrafficPolice #NoParkingDrive #TowingAction #SugamYatayat