उज्जैन: रात 3 बजे अलर्ट मोड पर नगर निगम, फ्रीगंज में पोकलेन मशीन से जमींदोज किया गया जर्जर भवन
शहरवासियों की सुरक्षा और संभावित हादसों की रोकथाम के लिए उज्जैन नगर निगम की टीम ने गुरुवार देर रात 3 बजे फ्रीगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुरुद्वारे के सामने धन्वंतरि मार्ग स्थित मुकुल चोबले के अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन को पोकलेन मशीन की मदद से पूरी तरह ढहा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही भवन स्वामी को नोटिस जारी कर चेतावनी फ्लेक्स लगाए गए थे। दिन के समय यातायात और आमजन की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके मद्देनजर भवन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू, सहायक यंत्री अर्जुन राजपूत और भवन निरीक्षक आनंद परमार के नेतृत्व में रिमूवल गैंग ने देर रात मुस्तैदी से यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई संपन्न की।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #Freeganj #DhanvantariMarg #DilapidatedBuilding
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 29, 2026