भितरवार: भितरवार पुलिस ने चक मियांपुर में अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर की कार्रवाई
अबैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भी भितरवार थाना पुलिस ने चक मियापुर में कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की। शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 2400 लीटर लहान मौके पर ही नष्ट किया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।