निज़ामाबाद: निजामाबाद कस्बा में बुखार का प्रकोप, कई दर्जन लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बा क्षेत्र में इन दिनों बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कस्बे में कई दर्जन लोग बुखार से पीड़ित होने की बात सामने आ रही है कई घरों में एक साथ कई सदस्य बीमार हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है रविवार को सुबह करीब 11 बजे व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक ने बताया कि उनके घर में कुल 15 सदस्य हैं।