बख्तियारपुर: पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या के विरोध में बख्तियारपुर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की लहर दौड़ गई है। तो वहीं अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जगह जगह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है। इसी क्रम में बख्तियारपुर में भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।