बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को संध्या करीब 4 बजे बख्तियारपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीढ़ी घाट में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट, रिवर फ्रंट और पैदल पथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही गंगा को मुख्य धारा में लाने की योजना पर भी मंथन किया।