बख्तियारपुर: सीएम नीतीश कुमार का बख्तियारपुर में स्वागत, पुत्र निशांत ने कहा- पिताजी के विकास कार्यों को देखने आया हूं
मंगलवार की संध्या करीब 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तियारपुर आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार अपने पिता की अगवानी करने दोपहर 3 बजे बख्तियारपुर स्थित अपने आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पुत्र निशांत ने अपने आवास समेत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर घूमते दिखे।