बख्तियारपुर: 5 दिनों से जले बिजली ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने के विरोध में चकदौलत में ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क किया जाम #jansamasya
बख्तियारपुर के चकदौलत में पिछले 5 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के बाद नहीं बदले जाने से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे पिछले 5 दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर जलने के बाद नहीं बदले जाने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक दौलत गांव के सामने पटना बख्तियारपुर और बख्तियारपुर पटना फोरलेन सड़क को जाम कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करने लगे।