बख्तियारपुर: चंपापुर के सामने फोरलेन पर तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, पटना रेफर
सोमवार की संध्या 7 बजे बख्तियारपुर थाना अंतर्गत चंपापुर गांव के सामने पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से बाईक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की डायल 112 की पुलिस ने सड़क पर जख्मी पड़े दोनों युवक को इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।