बख्तियारपुर: पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की मौत, बख्तियारपुर में पाकिस्तान विरोध में मुर्दाबाद के नारे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल मंगलवार की देर शाम हुए आतंकी हमले दो दर्जन से अधिक निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में बख्तियारपुर में भी बुधवार की देर शाम 7 बजे बख्तियारपुर थाना चौक से स्टेशन तिराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया।