मंडला: बारिश थमी, घटने लगा नर्मदा का जलस्तर
करीब 40 घंटे से डूबा है छोटा रपटा पुल, शुक्रवार सुबह दो फीट ऊपर से बह रहा पानी
Mandla, Mandla | Aug 21, 2026 जिले में बारिश का दौर थमने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है, लेकिन मंडला-महाराजपुर को जोड़ने वाला छोटा रपटा पुल करीब 40 घंटे से जलमग्न है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बह रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर पुल लोंगो को नहीं जाने दिया जा रहा है। नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के कारण छोटा रपटा पुल बुधवार शाम से पानी में डूबा है।