पिंड्रा: पिंडरा में जलनिकासी की समस्या पर सांसद ने एग्रो पार्क का किया निरीक्षण, अतिक्रमण देख भड़की सांसद प्रिया सरोज
सपा सांसद प्रिया सरोज ने पिंडरा के कारखियाओं ग्राम सभा और आसपास के गांव में पानी निकालने की समस्या का जायजा लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद निरीक्षण पर पहुंची सांसद प्रिया सरोज ने अधिकारियों के साथ एग्रो पार्क का निरीक्षण कर बंद नल की सफाई और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। वही अमूल प्रबंधन को भी हिदायत देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।