फर्रुखाबाद: जेठानी ने देवर और देवरानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के पक्कापुल निवासी 40 वर्षीय वंदना पत्नी रामप्रकाश को पुलिस घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। जहां डॉक्टर ने घायल महिला वंदना का मेडिकल परीक्षण किया है। मामले पर घायल महिला वंदना ने रविवार को बताया कि मेरी लगभग शादी के 20 साल हो गए हैं हम पति-पत्नी आराम से रह रहे थे। जब से मेरे देवर की शादी एक साल पहले हुई है तब