जैसीनगर: जैसीनगर अस्पताल जर्जर, वार्डों में छत से टपक रहा पानी, प्रसूति वार्ड में जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा
जैसीनगर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग काफी जर्ज़र अवस्था में कई दिनों से है। इस बारिश में तो पूरी बिल्डिंग की छत से पानी टपक रहा है। प्रसूति वार्ड में तो प्लास्टर जगह-जगह से गिर रहा है, पैथोलॉजी लैब, सहित अन्य सभी वार्डों में छत से पानी टपक रहा है, जिससे डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करने को मजबूर है।