जैसीनगर: ग्राम पंचायत बांसा और डुगरिया के सचिवों पर समय सीमा में मामले न निपटाने पर जुर्माना
कलेक्टर संदीप जीआर के आदेश अनुसार अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर जैसीनगर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली 2 ग्राम पंचायत के सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है। ग्राम पंचायत बांसा के सचिव संतोष ठाकुर और डुगरिया ग्राम पंचायत के सचिव सुरेंद्र सिंह पर जुर्माना लगाया गया है।