जैसीनगर: जैसीनगर क्षेत्र में भारी बारिश से मसूरहाई-जैसीनगर मार्ग हुआ बंद
बीते 15 दिनों से पड रही गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे। वही बुधवार दोपहर से अचानक मौसम बदला और जैसीनगर तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी- उमस से राहत मिली। तेज बारिश से तोड़ा गांव के पास पडने वाले नाले के ऊपर से पानी आ गया जिससे मसूरहाई -जैसीनगर मार्ग दोपहर 2:30 बजे से बंद हो गया खबर लिखे जाने तक शाम 6:00 बजे तक भी है मार्ग बंद है।