जैसीनगर: "नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की", के जय घोष से गूंजा जैसीनगर, नगर के धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यादव महासभा के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियाँ सजाई गईं, जिनमें बाल कृष्ण, माखनचोर और रासलीला की अद्भुत झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भजन मंडलियों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।