जैसीनगर: जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमाढाना में घर से लापता युवक का शव कुएं में मिला
जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमाढाना गाँव से घर से लापता युवक का शव गांव में ही खेत पर बने कुएं में मिला है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कुएं से बाहर निकाला, पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक का नाम इंद्राज पिता जगन्नाथ अहिरवार उम्र 22 साल है।