जैसीनगर: लालपुरा हनुमान मंदिर जर्जर, नागरिकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, जीर्णोद्धार की मांग
जैसीनगर के लालपुरा के निवासी मंगलवार दोपहर 3:00 बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर जैसीनगर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर की जर्जर अवस्था में होने की जानकारी दी। मोहल्ले वालों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार- शनिवार को भजन कीर्तन होता है लेकिन मंदिर काफी जर्जर हो चुका है जो कभी भी गिर सकता है।