पुपरी: चोरौत थाना परिसर में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर 1273 लीटर शराब नष्ट की गई
वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को चार बजे दिन में सीओ सुबोध कुमार व थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के देख रेख में चोरौत थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जब्त 1273 लीटर शराब को विनिष्ट किया गया। इस मौके पर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे।