मधेपुरा में भीषण अगलगी, 6 दुकानें जलकर खाक; सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान
बिहार के मधेपुरा में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मुरलीगंज प्रखंड की सिंगियान पंचायत स्थित मनहरा चौक पर हुई इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले एक कॉस्मेटिक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने पास की नाश्ता दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे गैस सिलेंडर तेज गर्मी के कारण फट गए, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।
Bihar, India | Oct 5, 2026