नारासन: तांसीपुर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, मारपीट के मामले में था फरार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते तांसीपुर गांव निवासी प्रदीप पुत्र महेंद्र नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।