नारासन: मंगलौर में एक दुकान में चोरी करने के बाद आग लगाने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक दुकान में चोरी करने के बाद आग लगा देने वाले मंगलौर निवासी मेहताब पुत्र हफीजुद्दीन नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। मंगलौर निवासी सोनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में चोरी करने के बाद आग लगाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।