नारासन: आदर्श शिवाजी नगर निवासी एक महिला ने कमेटी के नाम पर महिलाओं से की करीब ₹1 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आदर्श शिवाजी नगर निवासी महिलाओं ने आज पुलिस को तहरीर देकर कमला भंडारी नाम की एक महिला पर कमेटी के नाम पर करीब एक करोड रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि कमला भंडारी ठगी के बाद फरार हो गई है। आरोप है कि कमला भंडारी का पुत्र भी फरार हो रहा था। जिसको रोक लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।