नारासन: मंगलौर के पास पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले देवबंद थाना क्षेत्र निवासी अंकित नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि किसी के द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।