नारासन: सोलानी पार्क के पास पुलिस ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने तमंचे के बल पर लूट की घटना करने वाले चार आरोपियों को सोलानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर किया है। चारों आरोपियों ने अभिषेक नाम के व्यक्ति से तमंचे के बल पर एक बाइक,एक मोबाइल फोन,एक घड़ी और ₹4000 की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।