नारासन: मंगलौर कोतवाली में होली और रमजान को सकुशल मनाने के लिए पुलिस ने लोगों के साथ की बैठक
रुड़की की मंगलौर कोतवाली में आज होली और रमजान को सकुशल मनाने के लिए पुलिस ने लोगों के साथ बैठक की है। इस बैठक में पुलिस ने सभी लोगों से होली और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए है।